Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर डी. एल.एफ....

CM पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन,आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री (CM) ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:http://मंहगाई मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर विरोध किया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular