spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की शिष्टाचार...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट

चारधाम का प्रसाद और स्थानीय उत्पाद भेंट किये

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद और देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक विभिन्न स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular