Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम ने शहीद गौतम व वीरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

सीएम ने शहीद गौतम व वीरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोनों शहीदों के परिजनों को दी सांत्वना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।

दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

स्पीकर ने शहीद गौतम के परिजनों को ढाढ़स बंधाया

विधानभा अध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने जम्मू कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में राष्ट्र की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवान गौतम कुमार के कोटद्वार शिवपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद गौतम कुमार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया ।

यह भी पढ़े: सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के शताब्दी महासम्मेलन में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular