spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा कार्यालय में सीएम ने किया ध्वजारोहण

भाजपा कार्यालय में सीएम ने किया ध्वजारोहण

- Advertisement -

भाजपा शासन में हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला- सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे.एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: सचिवालय में मुख्य सचिव ने किया ध्वाजारोहण, सभी को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular