spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं दी

सीएम ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की

यह भी पढ़े: गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular