spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे CM धामी, दीप प्रज्ज्वलित कर...

हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे CM धामी, दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

- Advertisement -

हरिद्वार: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रोचारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए आरती एवं पूजा-अर्चना कर सन्त महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

बुधवार को हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम किसी के बुलावे पर नहीं बल्कि ईश्वर की असीम कृपा से यहां पहूंचे हैं। कहा कि महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने अपना जीवन राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति को समर्पित किया है।

इसके अलावा सीएम ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की देश की उन्नति को लेकर सकारात्मक सोच के साथ हमारा देश पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ट बनता जा रहा है I उन्होंने कोरोना वैक्सीन से पूरी दुनिया की जान बचाने के साथ जी-20 में भारत की अध्यक्षता को लेकर कहा कि यह देश के लिए अति गौरव की बात हैI वहीं उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था आज पांचवें स्थान की अर्थव्यवस्था बन गी हैI

चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि आने वाले समय में हेमकुण्ड धाम की यात्रा और भी आसान होने वाली है, गोविन्दघाट से हेमकुण्ड तक रोपवे का निर्माण होने जा रहा है, जिससे यात्रा में बहुत ही कम समय लगेगा, कई रोपवे के निर्माण के साथ ही गुणावत्तापरक सड़कों का पूरे प्रदेश में जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति कुमाऊं में मन्दिर माला मिशन के तहत पर्यटन को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री का गऊ, गंगा, सन्त तथा सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि इस संसार में जिन्होंने भी बड़े-बड़े जन-कल्याणकारी कार्य किये हैं, विनम्र बनकर ही किये हैं, उसी तरह पुष्कर सिंह धामी भी हैं, जो विनम्रता के साथ बड़े-बड़े जन-कल्याणकारी निर्णय ले रहे हैं।

इस अवसर पर महन्त दुर्गादास जी, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर जगदीश दास जी महाराज, गोविन्ददास जी महाराज, महन्त कमलदास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, भारत माता के प्रबन्ध न्यासी आई.डी. शर्मा, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, झबरेड़ा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विकम भुल्लर, रमेश शास्त्री, नन्दलाल, प्रो. हेमलता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष दत्त, पुलिस, प्रशासन के अधिकारीगण, पदाधिकारीगण, सन्त समाज सहित श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular