spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली बाबा का लिया आर्शीवाद

सीएम धामी पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली बाबा का लिया आर्शीवाद

नैनीताल: सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर कैंची धाम पहुंचे हैं। यहां पर सीएम धामी सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम धामी ने यहां पहले मंदिर में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर महाराज का आर्शीवाद लिया। सीएम धामी ने बाबा का आर्शीवाद लेने के बाद यहां बीस मिनट तक ध्यान भी लगाया। इसके साथ ही सीएम धामी ने मंदिर में करोड़ों की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसके बाद उन्होंने कैंची धाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की।

यह भी पढ़े: मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular