spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबिना प्रोटोकॉल व सुरक्षा के गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी,करेंगे रात्रि प्रवास

बिना प्रोटोकॉल व सुरक्षा के गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी,करेंगे रात्रि प्रवास

- Advertisement -

सीएम गैरसैंण में करेंगे रात्रि प्रवास

गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद में हिस्सा लेने के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैंण पहुंच गए।

मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैण का दौरा नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैंण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह उनके नेतृत्व की समर्पित सोच और जमीनी जुड़ाव को रेखांकित करता है।

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि गैरसैंण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के हुआ है। यह इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular