spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने PNB द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम में...

CM धामी ने PNB द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के निकट चौकी गांव स्थित ओम होटल में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए इस प्रकार के समारोह का आयोजन करता है जो कि एक सराहनीय कार्य है जिससे लोगो को विभिन्न सरकारी जानकारियां मिलती है और लाभार्थी लाभान्वित भी होते है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाए दे रहे है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगो को लाभान्वित कर रहे है। कहा कि आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है।

उन्होने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी। कहा कि आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है जिससे बिचौलिए खत्म होते जा रहे है। उन्होने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM) द्वारा पीएनबी देवभूमि अंचल पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह में पीएनबी के अचल प्रमुख देहरादून संजय कांडपाल और मंडल प्रमुख हल्द्वानी प्रताप सिंह रावत द्वारा 10 लाख का चेक राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड को सौपा गया, साथ ही 15 स्कूली बच्चों को सम्पूर्ण स्कूल किट भी वितरित किए गए। उनके द्वारा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत ग्राहकों को पांच करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़े: http://नोएडा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब, मांस की दुकानें बंद रहेंगी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular