spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की,उत्तराखंड की संस्कृति...

सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की,उत्तराखंड की संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल की भेंट

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। सीएम धामी ने उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की।

सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने गृह मंत्री को प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों व शीतकालीन यात्रा के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही इस दौरान सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण और सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट को लेकर सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। सीएम धामी ने लिखा है कि इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और इसको लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular