spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- थराली को भी धराली की...

सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- थराली को भी धराली की तर्ज पर देंगे विशेष पैकेज

बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने जोशीमठ में पुनर्वास कार्य जल्द शुरू करने को कहा।धामी ने यह निर्देश सीएम आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में भी राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों को जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की पीड़ा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

एक ही छत के नीचे प्रशासन, पुलिस के कार्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी और बीडीओ के कार्यालय एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से स्थापित किए जाएंगे, जिससे सरकारी सेवाओं तक जनता की पहुंच आसान हो सके। साथ ही, ग्राम सभा स्तर पर सप्ताह में एक दिन पंचायत भवन में पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति रोस्टर के अनुसार अनिवार्य की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन सभी निर्णयों पर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन होगा
विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर नवंबर में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिनमें राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव गृह शैलेश बगौली, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, विशेष सचिव डॉ.पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular