spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयी अभिलेखों का भी किया अवलोकन

CM धामी ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयी अभिलेखों का भी किया अवलोकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के सभी जनपदों में होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती, जल्द शुरू होगा यू कोट वी पे का चौथा चरण- डॉ आर राजेश कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular