spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम ने मंत्री जोशी के जन्मदिवस पर दी बधाई

सीएम ने मंत्री जोशी के जन्मदिवस पर दी बधाई

जन्मदिवस पर मंत्री जोशी ने मंदिरों में टेका मत्था

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर देहरादून के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाट काली मंदिर, दरबार साहिब, मानक सिद्ध मंदिर व कुर्मांचल भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर और में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की हवन यज्ञ किया और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मयंक जोशी, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, सिकन्दर सिंह सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री धामी ने आई.टी.डी.ए की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular