spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में यूनिक आइडेंटीफिकेशन इंप्लीमेंटेशन...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में यूनिक आइडेंटीफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमिटी की बैठक आयोजित हुई

- Advertisement -

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में यूनिक आइडेंटीफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमिटी की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों का आधार बनवाए जाने हेतु अभियान चलाया जाए।

मुख्य सचिव ने घर पर ही आधार बनवाए जाने हेतु योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए पारिश्रमिक अथवा मानदेय आदि के आधार पर क्षेत्र के युवाओं को रखकर इस काम को कराया जा सकता है, इससे जहां आधार सैचुरेशन प्लान पूर्ण होगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।

मुख्य सचिव ने आधार बनाने अथवा अपडेट कराए जाने से सम्बन्धित सभी संस्थाओं को सभी आधार किट्स के सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए। उन्होंने पिछले 10 सालों से एक ही स्थान पर रहने वाले लोगों को भी आधार अपडेट किए जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इसका प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में आधार वेरिफिकेशन लागू किए जाने हेतु सचिव कार्मिक को निर्देश दिए। कहा कि यह परीक्षाओं में धांधली रोकने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सेवाओं, लाभ एवं सब्सिडी आदि में लाभार्थी के आधार नंबर की आवश्यकता पड़ती है, परंतु उन्होंने अभी तक इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किए हैं, शीघ्र करवा लें।

यह भी पढ़े: http://जंगलो मे अवैध निर्माण के खिलाफ धामी सरकार की कार्यवाही स्वागत योग्य कदम: BJP

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular