spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में विकास एवं आधारभूत सुविधाओं...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की

टिहरी: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपदीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनपद में चल रही सभी लोक निर्माण एवं अवसंरचना परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य सुविधाओं की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए। पेयजल, सीवर एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान विकसित किए जाएं। इसके साथ ही जल जीवन मिशन एवं अन्य पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
डीएम श्रीमती नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसंख्या सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना की आवश्यकता तथा मुख्य पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को भी रखा।
बैठक में रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुनि की रेती क्षेत्र में ₹40 करोड़ की वर्षा जल निकासी प्रणाली निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। चंद्रभागा नदी में बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनलाइजेशन कार्य अस्थायी रूप से किए जाने के बावजूद नदी तल का स्तर बढ़ने के कारण अतिरिक्त उपचारात्मक कार्यों की आवश्यकता बताई गई।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने – अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने राजकीय पॉलिटेक्निक, नई टिहरी के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने फार्म बेस्ड एवं नॉन-फार्म एक्टिविटीज (ऋषिकेश, चम्बा आदि) के अंतर्गत Food Cart एवं सड़क किनारे Eateries की योजनाओं से अवगत कराया। डीएफओ नरेंद्रनगर ने ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत पिरूल कलेक्शन की जानकारी दी।
इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा टीएचडीसी गेस्ट हाउस, भागीरथीपुरम के सभागार में एडीबी परियोजना के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। पर्यटन सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी एवं जलवायु-अनुकूल पर्यटन विकास हेतु छह क्लस्टर – डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटी कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी एवं लेक क्लस्टर के संबंध में अवगत कराया।
इस अवसर पर सचिव PWD श्री पंकज पांडेय, एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे, एडीएम श्री शैलेंद्र नेगी, प्रशिक्षु आईएएस ज्योति सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular