Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए ₹5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति के शासनादेश भी जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40% धनराशि ₹1.14 करोड़ मंजूर किए हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक CC मार्ग व प्रतिधारक दीवार के निर्माण हेतु ₹97.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60% धनराशि ₹58.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना हेतु ₹89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹53.45 लाख स्वीकृत की है।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर लंबे CC मार्ग के निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹33.34 लाख स्वीकृत की है।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular