Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई ₹54.42 करोड़ की धनराशि

  • पौड़ी गढ़वाल में बेड़ा का जगड मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण

  • रुड़की के राजकीय उपजिला चिकित्सालय में विद्युत कार्य के लिए ₹3.93 करोड़ की स्वीकृति

  • चम्पावत में शारदा नदी तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹15.69 करोड़ की स्वीकृति

  • ऋषिकेश में लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु ₹6.79 करोड़ और पिथौरागढ़ में पार्क निर्माण

  • टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़

  • चारधाम और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने हेतु एआई बेस्ड सिस्टम की स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एस.सी.एस.पी. के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड पाबौ मे बेडा का जगड मोटर मार्ग के 1.00 से 5.00 किलोमीटर तक सुदृढीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए ₹3.58 करोड़, जनपद हरिद्वार के राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत कार्य हेतु ₹3.93 करोड़ के साथ ही राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग किलोमीटर चैनेज 0.375 से 1.625 सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ीकरण हेतु कुल ₹16.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर के शारदा नदी के तटबन्ध पर बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं शारदा नदी के दाएं तटबन्ध पर पर बूम व उचौलीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹15.69 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम, ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत एकत्रित लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु ₹6.79 करोड़ तथा नगर निगम, पिथौरागढ़ में देवभूमि रजत जयन्ती पार्क के निर्माण हेतु ₹9.81 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही टनकपुर में मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस तथा टनकपुर में कम्यूनिटी हॉल निर्माण किये जाने हेतु ₹14.24 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चारधाम एवं मुख्य पर्यटन स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के दृष्टिगत उनकी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु संदिग्ध तत्वों एवं गतिविधियों पर निगरानी के लिए एआई बेस्ड फेसियल रिकुनाईजेशन सिस्टम एवं डाटा एनेलेटिक्स साफ्टवेयर सिस्टम विभिन्न पाँच जनपदों में अधिष्ठापित किये जाने के लिए ₹4.45 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular