Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने भैया दूज के अवसर पर नगरा तराई आवास पर अपनी माता और बहनों से आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री धामी ने भैया दूज के अवसर पर नगरा तराई आवास पर अपनी माता और बहनों से आशीर्वाद लिया

0
मुख्यमंत्री धामी ने भैया दूज के अवसर पर नगरा तराई आवास पर अपनी माता और बहनों से आशीर्वाद लिया

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैया दूज पर नगरा तराइ आवास पर पहुँचे जहां माता बिसना व बहनों ने माथे पर तिलक लगाया और च्यूड़े से सिर पूजकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर उनकी माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और सभी सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।
सीएम ने कहा ये त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है, और यह दिन हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।मुख्यमंत्री धामी ने सभी को भैयादूज की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार हमें अपने जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि लाए।