spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय...

मुख्यमंत्री धामी ने ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया

- Advertisement -
रानीखेत: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य सेवक स्टॉल पर जनता की समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने शिविर में नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं आमजन को उनके द्वार पर उपलब्ध हों, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से दौड़-भाग न करनी पड़े। अधिकारी स्वयं गांव में आकर जनता के कार्य करेंगे और उनकी परेशानियों का समाधान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सभी विभाग एक ही मंच पर जनता के द्वार पर उपस्थित हैं और आमजन को इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन गाँव की ओर अभियान शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे जनसमस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
शिविर के दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली के जर्जर भवन को लेकर प्राप्त शिकायत पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान विधायक रानीखेत श्री प्रमोद नैनवाल, जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजीशरण शर्मा , जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular