Friday, August 8, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने नन्दप्रयाग में मोरारी बापू की रामकथा सुनी

मुख्यमंत्री धामी ने नन्दप्रयाग में मोरारी बापू की रामकथा सुनी

रामकथा जीवन मूल्यों की प्रेरणा और आत्मिक चेतना का स्रोत-सीएम

नंदप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नंदप्रयाग में अलकनंदा और नंदाकिनी के पावन संगम पर आयोजित रामकथा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर संत मोरारी बापू की वाणी सुनना उनका सौभाग्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। रामकथा धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू की अमृतवाणी से जीवन को राममय बनाने का संदेश मिलता है।

धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान देने वाला कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular