spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं के लिए दो...

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

टनकपुर: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टनकपुर में बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन स्थितियों और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक आसान हो सकेगी। वहीं, दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच के लिए आवंटित किया गया है, जो विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों और छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने बहल पेपर मिल के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कॉरपोरेट जगत की भागीदारी अत्यंत सराहनीय है। हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। CSR मद से प्राप्त ये वाहन निश्चित रूप से स्थानीय स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाएंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत श्री आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, चम्पावत श्री प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री किशन तिवारी, उपाध्यक्ष श्री भुवन पांडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती चंद, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, DM चम्पावत श्री मनीष कुमार, SP श्रीमती रेखा यादव, CMO डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular