spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी...

मुख्यमंत्री धामी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सेवा चारधाम यात्रा के सफल संचालन में सहायक सिद्ध होगी।

आदि कैलाश और चारधाम यात्राओं में लगेगा मेडिकल कैंप

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज द्वारा आदि कैलाश यात्रा, केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा, मध्यमहेश्वर यात्रा, तुंगनाथ यात्रा और रुद्रनाथ यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संजीवनी किट में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आईसीयू उपकरण शामिल हैं, जो आपातकालीन स्थिति में तीर्थयात्रियों को त्वरित राहत प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सिक्स सिग्मा के सीईओ पुनीत मित्तल, डॉ. अनिता भारद्वाज, डॉ. परवेज, डॉ. भारत शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular