spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर शोक...

मुख्यमंत्री धामी ने लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कनवाल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री कनवाल का निधन उत्तराखण्ड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular