Sunday, February 22, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना।

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियाें के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने तथा AI, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह भौंर्याल मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular