spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य विकास अधिकारी ने होने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर किया...

मुख्य विकास अधिकारी ने होने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने मंगलवार को राघोमल नेशनल इण्डिस्ट्रियल इण्टर काॅलेज भगवानपुर केन्द्र में बहादराबाद, भगवानपुर तथा नारसन ब्लाॅक हेतु जिला प्रशासन, ग्राम्य विकास विभाग तथा रीप(ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) द्वारा सहकारी समितियों के लिये लेखाकार, गु्रप मोवलाइजर तथा बिजनेश प्रमोटर पदों के लिये आयोजित परीक्षा का पारदर्शी तरीके से कराये जाने की दृष्टि से, औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने निरीक्षण के दौरान आयोजित परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में भ्रमण कर गहनता से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में कुल 290 परीक्षार्थी शामिल हुये। इस परीक्षा में केवल लिखित परीक्षा ही रखी गयी है तथा उसी आधार पर परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण श्री विक्रम सिंह, संजय सक्सेना, बीडीओ भगवानपुर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेला

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular