Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडChardham Yatra 2024: तैयारियां शुरू, मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा...

Chardham Yatra 2024: तैयारियां शुरू, मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। जबकि अब तक गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। इसी बीच ऑनलाइन पंजीकरण तिथि के बारे में जानकारी सामने आई है।

मार्च माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

चारधाम यात्रा 2024 के लिए पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई और केदारनाथ धाम के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि नहीं हुई निर्धारित

अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की तिथि घोषित नहीं हुई है। दोनों धामों के कपाट खुलने तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़े: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार वाहन को रवाना किया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular