Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दोकृदो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारयों ने भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद वह केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्टूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े: एसएसजे विश्वविद्यालय की दो दिवसीय सेमिनार का राज्यपाल ने किया वर्चुअली उद्घाटन

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular