spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई CDS अनिल चौहान की मुलाक़ात,रक्षा क्षेत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई CDS अनिल चौहान की मुलाक़ात,रक्षा क्षेत्र के मुद्दों पर हुई चर्चा

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच रक्षा क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्यभूमि है. राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

वहीं सीडीएस और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि यह बेहद सौभाग्य की बात है कि देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत भी उत्तराखंड से थे और दूसरे सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से ही हैं. मंत्री ने मुख्यमंत्री से हुई सीडीएस की मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मई के महीने में सीडीएस अनिल चौहान के पौड़ी जिले में मौजूद गांव में सरकार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है.

धन सिंह रावत ने कहा कि सीडीएस अनिल चौहान के गांव में होने वाले मई महीने के कार्यक्रम को लेकर के मुख्यमंत्री और सीडीएस के बीच में विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अगर हम देश की सेवा की बात करें तो केंद्रीय मोदी सरकार के नेतृत्व में और देश के अब तक के दोनों सीडीएस की अगुवाई में सेवा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं. वहीं इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाइब्रेट विलेज को लेकर भी उत्तराखंड सरकार ने सेवा प्रमुख से बातचीत की.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular