Wednesday, December 10, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमसूरी रोड के पास खाई में गिरी कार, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने...

मसूरी रोड के पास खाई में गिरी कार, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

- Advertisement -

देहरादून:  CCR देहरादून द्वारा एसडीआरएफ (SDRF)  टीम को अवगत कराया गया कि मसूरी रोड पर एक कार खाई में लटकी हुई है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन स्विफ्ट UP 16 CY 5680 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। मसूरी रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

एसडीआरएफ (SDRF) टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों लोगों नाम 01 अमित पुत्र रमेश चंद्र उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली 02) आयुषी पुत्री प्रदीप उम्र निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली का सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। व उसके उपरांत वाहन को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़े: http://जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC के पास आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार जब्त

RELATED ARTICLES

वीडियो एड

Most Popular