spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी कार व बाइक,...

आशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी कार व बाइक, मां-बेटे की मौत

- Advertisement -

देहरादून: आशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी शादी की कार व बाइक, मां-बेटे की मौत घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। आशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी शादी की कार व बाइक, मां-बेटे की मौत घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार संख्या Uk07DP-5100 पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या Up-11BF-6817 से हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे।इस दौरान दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए।

घटना में घायल बाइक सवार महिला और पुरुष व कार सवार पंडित को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: http://जस्टिस सोनिया गोकानी बनेंगी गुजरात हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular