spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखा पत्र, बाल गृह...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखा पत्र, बाल गृह में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर जताया खेद

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विगत दिनों रोशनाबाद (हरिद्वार) स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान वहां मंत्री महोदया द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मंत्री महोदया द्वारा यह पाया गया कि चुनाव के वक्त प्रयोग में लाई गई ईवीएम मशीनों को अभी भी राजकीय बाल गृह के भूतल पर रखा गया है , जिससे वहां रह रहे बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार को अवगत कराया कि बाल गृह का परिसर दोनो तरफ से लॉक होने के कारण वहां बंदीगृह जैसी प्रकट हो रही है । बाल गृह के प्रथम तल पर सिर्फ 5 कमरें ही हैं जिस कारण वहां निवास कर रहे बच्चों के लिए क्लासरूम,म्यूजिक रूम आदि का पृथक रूप से प्रबंध नही किया जा सकता । अपने पत्र के माध्यम से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाल गृह के भूतल पर एक हॉल है जिसमें कि 50से 60 बच्चे एक साथ रह सकते हैं, साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी सभी बच्चों पर निगरानी रखी जा सकती है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि भूतल पर रखी गई चुनाव के दौरान की ईवीएम मशीनों के कारण बच्चों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,अतः भूतल में रखी गईं ईवीएम मशीनों को कहीं अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए।

यह भी पढ़े:http://देहरादून की तर्ज पर पूरे राज्य में बनेंगे शहीद सम्मान द्वार: गणेश जोशी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular