Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम पहुंच की पूजा, देश एवं...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम पहुंच की पूजा, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना

यमुनोत्री(उत्तरकाशी): आज प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्ट से माँ यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रास्ते मे श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना।साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को सुना।इस दौरान यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।करीब 5 किलामीटर की पैदल यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई श्रद्धालुओं की फलाहार देकर भी मदद की।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मां यमुना की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही उन्होंने माँ यमुना से देश एवं परदेसवासियो की सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश -विदेश में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है,ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular