spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

- Advertisement -

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों काठगोदाम-हैड़ाखान रोड, गौला पुल में हो रहे भू-कटान और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। वही उन्होंने काठगोदाम-हैड़ाखान रोड में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं उन्होंने गौला पुल और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में ठोस रणनीति के साथ आये और इसे रोकने के उचित समाधान बताएं ताकि त्वरित कार्य आरंभ किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है। इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, महामंत्री नवीन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: http://हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा: CM योगी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular