Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनए साल के मौके पर टपकेश्वर मंदिर पहुंची कैबिनेट मंत्री, महादेव का...

नए साल के मौके पर टपकेश्वर मंदिर पहुंची कैबिनेट मंत्री, महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

देहरादून: नए साल के पहले दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने बच्चों के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंची। रेखा आर्य ने महादेव का रुद्राभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

ऐतिहासिक होने जा रहा है 2024 : रेखा आर्य

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।

कई सौ सालों का इंतजार होगा खत्म

रेखा आर्य ने कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया है। जिसका कार्य पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया। राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े: देहरादून से एक और मिला कोविड पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular