spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकाबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

- Advertisement -

देहरादून: लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंत्री खजानदास ने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड एंव अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का हाल चाल जाना तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलस्तर बढनें की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रों से सम्पर्क में रहने की अपील की।

मंत्री ने मानसून काल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये। मंत्री श्री दास ने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क करें, वे जन मानस की सेवा एवं समस्याओं के समाधान के लिये चौबीस घंटे तत्पर हैं ।

मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान एवं संभावित जोखिम भरे स्थानों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक गढ़वाल मण्डल विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, महामंत्री भाजपा अंकुर जैन सहित अनेक स्थानीय लोग साथ रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular