spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनेपाल आपदा में मृतकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि,...

नेपाल आपदा में मृतकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने की घोषणा

- Advertisement -

देहरादून: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने की घोषणा की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केवल दूसरों से सहायता की अपील करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक एवं मानवीय कार्य की शुरुआत व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए, ताकि इससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता के साथ-साथ नेपाल आपदा से प्रभावित लोगों के लिए आगे भी जो भी संभव मदद होगी, उसे पूरी तत्परता के साथ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

देहरादून के नयागांव विजयपुर, हाथीबड़कला में गोरखा कल्याण परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेपाल आपदा में मृत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गोरखा कल्याण परिषद एवं उत्तराखण्ड सरकार के सौजन्य से आयोजित इस श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में असमय जान गंवाने वाली सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मोमबत्ती एवं दीप प्रज्वलित कर दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान गोरखा कल्याण परिषद, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने नेपाल में आई भीषण आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उनके प्रयासों से आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहायता राशि संग्रह अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

श्रद्धांजलि सभा में गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कर्नल आरएस भण्डारी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदीप रावत सहित गोर्खाली समाज के अनेक लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular