spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडोभालवाला में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों...

डोभालवाला में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

- Advertisement -

देहरादून: सोमवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत को अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये।
काबीना मंत्री ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव एवं मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता के बाद उन्हें पानी की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत रुपये एक करोड़ अठासी लाख के आंगणन की स्वीकृति अतिशीघ्र करवाया जाए। ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, डोभावाला से पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, डा0 एके श्रीवास्तव, हेमराज, मनोहर भण्डारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular