spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के प्रभावित क्षेत्रों का किया...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

- Advertisement -

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य नगर नई बस्ती, केनाल रोड सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य नगर नई बस्ती, केनाल रोड सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली चिड़ोवाली क्षेत्र में बरसाती नदी के कारण पुश्ते में हो रहे कटान पर अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने एवं पुश्ते को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने आर्य नगर नई बस्ती में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों का निरीक्षण करते हुए उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

इस अवसर पर सुरेंद्र राणा, योगेश घाघट जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular