spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

- Advertisement -

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। अपने भ्रमण के दौरान वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस अस्तपाल में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह नैनीताल जनपद में जिलाधिकारी उपस्थिति में डेंगू एवं सिकल सेल एनिमिया रोग के नियंत्रण एवं बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे, जबकि अल्मोड़ा में डा. रावत आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। कुमाऊं भ्रमण के दौरान वह अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 24 व 25 जुलाई को कुमाऊं मंडल के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डा. रावत अपने से सम्बंधित विभागों की ताबड़तोड बैठक लेंगे। डा. रावत ने बताया कि सोमवार को वह रूद्रपुर में नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठे लेंगे। इसके उपरांत वह हलद्वानी में एम.बी.पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक लेंगे। इस उपरांत वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुये मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत के अथक प्रयासों से प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों को चिकित्सकीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत डा. रावत उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तदोपरांत वह उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके बाद वह नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक लेंगे। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अपने प्रभार वाले जनपद अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वह आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों एवं राहत व बाचव कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस चिकित्सालय में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। जबकि शाम को वह सर्किट हाउस काठगोदम में डेंगू की रोकथम को लेकर रेखीय विभागों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह जिलाधिकारी नैनीताल की उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया रोग के नियंत्रण, बचाव व पजागरूकता अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

यह भी पढ़े: http://राज्यपाल के समक्ष IIM ने ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ को लेकर दिया प्रस्तुतिकरण

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular