spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगांधी पार्क पर श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री डा. अग्रवाल ने लोगों...

गांधी पार्क पर श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री डा. अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की

- Advertisement -

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल सहित टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा सहित सैकड़ों लोगों ने एक घंटा श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

रविवार को गांधी पार्क पर श्रमदान कर शहरी विकास मंत्री मंत्री डा. अग्रवाल ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। लोगों के भीतर पिछले साढ़े नौ वर्षों में स्वच्छता के प्रति एक अलख जगी है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में भी स्वच्छता को लेकर अनेक अभियान निकाय स्तर पर चलाये जा रहे हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में छह पुरस्कार प्राप्त हुए है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकेंगे। साथ ही कूड़ा दिखने पर उसे कूड़ादान पर डालेंगे।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि यदि कूड़ा को सार्वजनिक स्थलों पर कोई डालता हुआ दिखाई दें तो जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए रोके। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नगर निगम की टीम को मुख्य मार्गों सहित पार्कों तथा सार्वजनिक जगहों में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर दून सुनील उनियाल गामा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल, शहरी विकास निदेशालय के निदेशक नितिन भदौरिया, अपर निदेशक अशोक पांडेय, नगर आयुक्त मनुज गोयल, विनोद कुमार सहित नुक्कड़ नाटक की टीम व सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री का ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular