Friday, February 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड परिवहन निगम में हुए बम्पर तबादले

उत्तराखंड परिवहन निगम में हुए बम्पर तबादले

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में अफसरों के तबादले, 11 कंडक्टरों के प्रमोशन, आदेश जारीसहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगाउत्तराखंड परिवहन निगम में बृहस्पतिवार को अफसरों के तबादले हुए तो 11 कंडक्टरों का प्रमोशन बुकिंग लिपिक के पद पर कर दिया गया।

प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।जारी आदेश के मुताबिक, सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन का तबादला पर्वतीय डिपो से ऋषिकेश डिपो में किया गया है। उनके पास श्रीनगर डिपो का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यातायात अधीक्षक अंजलिका शर्मा का तबादला कार्यालय मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक पर्वतीय डिपो के पद पर किया गया है।

यातायात अधीक्षक राजेंद्र कुमार आर्य का तबादला प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो से प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रानीखेत डिपो किया गया है। उनके पास भवाली डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सहायक महाप्रबंधक भवाली डिपो मोहन राम आर्य का तबादला सहायक लेखाधिकारी मंडलीय प्रबंधन संचालन देहरादून कार्यालय में किया गया है।हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को रुड़की डिपो का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बागेश्वर डिपो के स्टेशन अधीक्षक धीरज वर्मा का तबादला उनके अनुरोध पर यातायात अधीक्षक पिथौरागढ़ डिपो के पद पर किया गया है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में खिलाड़ियों के 4% क्षैतिज आरक्षण को विधानसभा पटल पर मिली मंज़ूरी, सभी खिलाड़ियों को बधाई: रेखा आर्या

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular