spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनई दिल्ली में “अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का...

नई दिल्ली में “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

नई दिल्ली: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रचित पुस्तक “अपनापन दृ नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन समारोह में सहभाग किया।

इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं संवेदनशीलता से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक कर्मयोगी, साधक और राष्ट्रभक्त के जीवन दर्शन की झलक है, जिसे उनके समर्पण, तपस्या और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के सफल प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज और विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular