Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबॉलीवुड संगीतकार हैरी आनंद पहुंचे ऋषिकेश

बॉलीवुड संगीतकार हैरी आनंद पहुंचे ऋषिकेश

ऋषिकेश: बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार हैरी आनंद पहाड़ों का लुत्फ उठाने ऋषिकेश पहुंचे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद हैरी आनंद के प्रशंसक देहरादून रोड स्थित अमेरिश होटल के बाहर उनका दीदार करने पहुंचे। मगर होटल से बाहर नहीं आने की वजह से प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। हालांकि हैरी आनंद ने होटल के मालिक के साथ कुछ फोटो शूट जरूर किया है। देहरादून रोड स्थित अमेरिश होटल के मालिक अक्षत गोयल ने बताया कि भारतीय फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक हैरी आनंद अपने व्यस्त समय के बीच टाइम निकाल कर कुछ दिनों की छुट्टियां बिताने के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं। उनके होटल में पहुंचने पर स्टाफ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हैरी आनंद ने कुछ फोटो भी उनके साथ और स्टाफ के साथ खिंचवाई, यह जानकारी मिलने के बाद हैरी आनंद के प्रशंसक होटल के बाहर उनके दीदार करने के लिए पहुंचे. लेकिन होटल से बाहर नहीं आने की वजह से प्रशंसकों को निराश हो लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि हैरी आनंद ऋषिकेश और आसपास के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular