Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनिकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय तय- सीएम धामी

निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय तय- सीएम धामी

ओबीसी समाज के उत्थान के लिए भाजपा ने किए कार्य

“हर वर्ग का समर्थन भाजपा के साथ…!” – सीएम धामी

देहरादून: ओबीसी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और निकाय स्तर पर भाजपा की सरकार बनने से “ट्रिपल इंजन” की सरकार विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ाएगी।
मुख्यमंत्री ने ओबीसी समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार ओबीसी समाज के लिए ठोस कार्य किए गए हैं। इस बार निकाय चुनावों में 30 नगर निकाय और मेयर पदों पर ओबीसी आरक्षण लागू कर भाजपा ने साहसिक निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने जैसे कदमों को सरकार की उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, चौधरी अजीत सिंह, अशोक वर्मा, ओम प्रकाश मलिक, कमलेश, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular