spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा कार्य समिति की बैठक शुरू, जन संपर्क पर होगा फोकस: मदन...

भाजपा कार्य समिति की बैठक शुरू, जन संपर्क पर होगा फोकस: मदन कौशिक

- Advertisement -

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के तहत मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ शुभारम्भ किया गया । बैठक में बुधवार से प्रारम्भ होने जा रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक की कार्ययोजना एवं पार्टी द्वारा चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

बैठक में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के रूप में 8 वर्ष पूरा होने पर उनके द्वारा जो सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए गए उनको जन जन पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे ने चर्चा की गई ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे लगभग 20 विन्दुओ पर चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुचाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षो को समन्वय बनाने को कहा गया है। मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुचाने तथा इसके लिए होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा की गई। मुख्यत: जन संपर्क पर फोकस किया गया कि कैसे कार्यक्रम आगे बढ़ाये जाएँगे। कल होने वाली बैठक मे राजनैतिक प्रस्ताव में इन विन्दुओ पर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और चंपावत में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के लिए सभी पन्ना प्रमुख,मंडल अध्यक्ष तथा बूथ कार्यकर्ताओ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैठक मे आगामी सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने जनपद वार सभी ज़िला अध्यक्षों से संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की विस्तार से जानकारी लेते हगे सभी कार्यक्रमों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने आगे के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक आयोजित करने के लिए ज़ोर देने को कहा ।

यह भी पढ़े: http://ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर नाबालिग बेटे ने मां को मारी गोली

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular