spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ की धमाकेदार जीत

देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ की धमाकेदार जीत

- Advertisement -

सौरभ थपलियाल ने कांग्रेस के वीरेंद्र को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया

देखें, चुनाव परिणाम, भाजपा में जश्न शुरू

देहरादून: नगर निगम मेयर पद पर भाजपा के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

रविवार की दोपहर अंतिम चुनाव परिणाम जारी किया गया। सौरभ को 241778 मत मिले। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल को 136483 मत मिले।

जीत के बाद सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सौरभ को बधाई दी। जीत के बाद सौरभ ने मतदाताओं व भाजपा का आभार जताया। भाजपा ने प्रचंड जीत के बाद जुलूस निकाल व आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

सौरभ की जीत के बाद भाजपा का प्रदेश के दस नगर निगम पर कब्जा हो गया। सिर्फ श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular