spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात : रेखा आर्या

पीएम से सराहना देवभूमि के लिए गौरव की बात : रेखा आर्या

- Advertisement -

मन की बात के 119 वें एपिसोड में मोदी ने राष्ट्रीय खेलों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने आयोजन के लिए उत्तराखंड की सराहना की

देहरादून: रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर चर्चा की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आयोजन और यहां के खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री द्वारा तारीफ करने को देवभूमि के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक करके भविष्य के लिए देश की उम्मीदें जगा दी हैं।प्रधानमंत्री जी ने इन खेलों में उत्तराखंड की टीम के सातवें नंबर पर रहने की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। रविवार को प्रयागराज में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मुखारविंद से सफल आयोजन की प्रशंसा में निकले शब्द हमारे लिए सबसे बड़ा पारितोषिक है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को चमत्कृत कर देने वाले खिलाड़ियों के नाम उद्धत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया, वह दिखाता है कि प्रधानमंत्री जी खेल और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड को strong sporting force कहकर संबोधित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान अब खेल भूमि के रूप में बन चुकी है। खास बात यह रही की मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने लगभग 3:30 मिनट का समय सिर्फ राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को दिया, खेल मंत्री ने कहा कि इससे आयोजन को लेकर की गई हमारी दिन रात की मेहनत सार्थक हो गई।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular