spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरुड़की में महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

रुड़की में महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

- Advertisement -

रुड़की: बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाला गया है। वीडियो में उन्होंने बेलड़ा में महापंचायत करने का ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का एलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही महापंचायत को टालने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

बेलड़ा गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने गांव में आपसी प्रेमभाव और भाईचारा कायम करने के लिए पीस कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। पीस कमेटी में दोनाें पक्षों की ओर से पांच-पांच लोग शामिल होंगे। ये सभी गांव के मामले पर आपस में चर्चा करेंगे और अपने अपने पक्ष के लोगों से वार्ता करेंगे। साथ ही गांव में भविष्य में काेई घटना न हो इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़े: http://प्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular