Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज यह चेहरे भी लेंगे मंत्रीपद...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज यह चेहरे भी लेंगे मंत्रीपद की शपथ

देहरादून: बीजेपी के लिए उत्तराखंड की राजनीति का आज बेहद अहम दिन है। दरअसल आज एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पहाड़ी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसी के साथ धामी के नए मंत्रीमंडल में कौन-कौन चेहरे शामिल होंगे इस पर सभी की निगाह टिकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस बार पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों के साथ कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों पर एक नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट में कई पुराने चेहरे नजर आ सकते हैं। इनमें गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक के नाम शामिल हैं। वहीं चर्चा है कि बिशन सिंह चुफाल और बंसीधर भगत में से एक विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। वही नए चेहरों की बात करे तो धामी के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें ऋतु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, विनोद चमोली और मोहन सिंह बिष्ट के नाम बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://तेलंगाना: सिकंदराबाद में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मजदूरों की मौत

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular