Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडUKSSSC द्वारा पूर्व में विज्ञापित सभी रिक्तिया निरस्त, शासन को वापस भेजा...

UKSSSC द्वारा पूर्व में विज्ञापित सभी रिक्तिया निरस्त, शासन को वापस भेजा अधियाचन

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न विभागों हेतु पूर्व में विज्ञापित एवम् अविज्ञापित कुल 18 विभिन्न सेवाओं के सम्बंध में मूल अधियाचन शासन को वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में सम्पादित 5 सेवाओं की परीक्षाओं, जिनका परिणाम जारी हो चुका है ऐसी परीक्षाओं का भी शासन द्वारा गुण दोष के आधार पर परीक्षण कर सम्यक निर्णय लिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन समूह “ग” के समस्त सीधी भर्ती के पदों पर चयन की कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को नामित कर दिया गया है।

इसी क्रम में ऐसी 13 परीक्षाओं से सम्बन्धित् पद जिनका आयोग द्वारा पूर्व में विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है, किन्तु परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं, ऐसी 05 परीक्षाओं से सम्बंधित पद जिनका अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन प्राप्त हो चुका है परन्तु विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सका है उन सभी का अधियाचन शासन को वापस कर दिया गया है। साथ ही शासन द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि जिन 5 परीक्षाओं के परिणाम यूकेएससीसी द्वारा जारी हो चुके हैं उनका गुण दोष के आधार पर परीक्षण करते हुए अलग से निर्णय लिया जाएगा। शासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इन परीक्षाओं में पुलिस विभाग की भर्ती में जिसमें शारीरिक दक्षता की परीक्षा हो चुकी है, उसमे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ही लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े: http://शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए PM मोदी उज्बेकिस्तान के लिए रवाना

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular